फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   online revision continues in himachal pradesh government schools till 21 April 2021

21 अप्रैल तक सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी ऑनलाइन रिवीजन

Sat, 10 Apr 2021 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Apr 2021 10:32 AM IST
सार

  • शिक्षकों और गैर शिक्षकों को कब से होंगी छुट्टियां, इस पर अभी संशय बरकरार
  • सोमवार को स्पष्ट होगी स्थिति, पुराने आदेश में 13 अप्रैल तक नहीं थी छुट्टियां
  • शिक्षा मंत्री बोले, कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर खुलेंगे शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
online revision continues in himachal pradesh government schools till 21 April 2021
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 21 अप्रैल तक ऑनलाइन रिवीजन जारी रहेगी। शिक्षकों और गैर शिक्षकों को कब से छुट्टियां होंगी। इस पर अभी संशय बरकरार है। सोमवार को लिखित आदेश जारी होने के बाद ही इस बाबत स्थिति स्पष्ट होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से बीते दिनों जारी हुए आदेशों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों को 13 अप्रैल तक छुट्टियां नहीं दी गई हैं। स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया को पूरा करने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया था।

विज्ञापन


अब 21 अप्रैल तक शिक्षकों और गैर शिक्षकों को भी अवकाश देने का फैसला तो ले लिया गया है, लेकिन यह छुट्टियां 12 अप्रैल से शुरू होंगी या 16 अप्रैल से। इसको लेकर अधिकारियों के पास अभी कोई जवाब नहीं है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर ही शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। सरकार की मंशा है कि बचाव के उपाय किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी है। इससे मामलों में कमी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी जाएगी। परीक्षाएं बंद नहीं की जाएगी। कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों की अलग से परीक्षा ली जाएगी। आवासीय सुविधा वाले संस्थानों को बंद नहीं किया गया है, उनसे कोविड के बचाव के लिए तय किए गए नियमों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने 19 अप्रैल को नवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन बेस लाइन टेस्ट लेने का फैसला लिया है। इसके तहत पुरानी कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। 27 मई तक रिवीजन का काम जारी रहेगा। 27 मई को एंड लाइन टेस्ट लिया जाएगा। इन परीक्षाओं से देेखा जाएगा कि विद्यार्थियों को पुरानी कक्षा के सिलेबस की कितनी समझ है। इसके तहत रिसोर्स ग्रुप की ओर से प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed