फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online driving license facility in himachal.

प्रदेश के इन शहरों में भी बनेंगे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस

Sun, 20 Dec 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 20 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
online driving license facility in himachal.

हिमाचल में अब लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। प्रदेश के 18 शहरों में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए परिवहन विभाग ने आरटीओ कार्यालय के लिए सॉफ्टवेयर भेजा दिया है। अभी तक शिमला और धर्मशाला में ही यह सेवा शुरू की गई थी।

विज्ञापन


अब प्रदेश के आरटीओ कार्यालय को भी इससे जोड़ा गया है। शिमला में एक, जबकि धर्मशाला में करीब चार ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाए गए हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से लोगों को बार-बार परिवहन विभाग कार्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। ड्राइविंग टेस्ट के लिए भी विभाग लोगों को ई-मेल से जानकारी देगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को सिर्फ ट्रेनिंग के लिए ही आना पड़ेगा अन्य औपचारिकताएं वे ऑनलाइन ही कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने यह सेवा हमीरपुर, परवाणू, सोलन, नाहन, ऊना, बद्दी, बरोटीवाला, गगरेट, कुल्लू, सरकाघाट, मंडी, बिलासपुर में शुरू करने के लिए साफ्टवेयर भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कई आरटीओ ने अपने कार्यालय में यह सेवाएं देनी शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लोगों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। यहां लर्निंग लाइसेंस का फार्म मिलेगा। इसको भरने के बाद एक नंबर मिलेगा। इस नंबर को अपने पास सेफ रखना होगा।


इसी तरह लोग ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकेंगे। ट्रेनिंग के बाद लोगों को लाइसेंस भी ऑनलाइन दिया जाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि शिमला और धर्मशाला में यह सेवाएं शुरू कर दी गई थी। अब प्रदेश के 18 शहरों को भी इस सुविधा से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed