फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Onion price hike in himachal.

प्याज ने रुलाया, हिमाचल में 80 रुपये किलो तक पहुंच गए दाम

Tue, 05 Nov 2019 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 05 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Onion price hike in himachal.

हिमाचल में प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं। पांच दिन में ही प्याज के दामों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है। रेट 80 तक पहुंच गए हैं। शिमला में प्याज के दाम बढ़ने के साथ ही लोगों ने इसकी खरीद कम कर दी है। हाल ही में लोगों को प्याज और टमाटर के दामों में गिरावट से राहत मिली थी लेकिन अब फिर से प्याज के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन


होटलों में भी सलाद की प्लेट से प्याज गायब हो गया है। प्याज की जगह ग्राहकों को मूली का सलाद परोसा जा रहा है।  प्याज पिछले हफ्ते जहां 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा था वहीं मंगलवार को 70 रुपये प्रतिकिलो बिका।  उधर, मंडी, कुल्लू, सोलन समेत सभी प्रमुख शहरों में प्याज के दाम बढ़ गए हैं। कई जगहों पर प्याज 80 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


अचानक दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। मंडी में प्याज की सप्लाई भी काफी घट गई है। रोजाना मंडी में जहां 200 के करीब प्याज के कटे आते थे वहीं अब 80 कटे ही पहुंच रहे हैं। इन दिनों शादी का सीजन होने के कारण प्याज की मांग अधिक है। इस कारण इसके दामों में अचानक उछाल आ गया है। डिमांड बढ़ने से प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेताओं का कहना है कि पहले जो उपभोक्ता तीन से चार किलो प्याज खरीदते थे वह आधा पौने किलो में ही गुजारा कर रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक बाहरी राज्यों में भारी बरसात के कारण प्याज की फसल नष्ट हो गई है। इस कारण प्याज की फसल मार्केट में बहुत कम आई है। लोकल प्याज अभी आना शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में प्याज के दामों में वृद्धि हुई है। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई के चलते घर चलाना मुश्किल हो गया है अब प्याज महंगा होने से और बोझ बढ़ जाएगा। 


मंडी में कम पहुंच रही सप्लाई : अध्यक्ष 
शिमला सब्जी मंडी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ ने कहा कि मंडी में सप्लाई कम आने से प्याज के दामों में बढ़ोतरी हुई है। शादी के सीजन के चलते भी डिमांड बढ़ी है। ऐसे में करीब 15 दिन बाद ही प्याज के दाम में गिरावट आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed