फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One year service extension to teachers who give good result in board classes

शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा एक साल का सेवा विस्तार

Sun, 06 Nov 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Nov 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
One year service extension to teachers who give good result in board classes

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में पांच साल तक सौ फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों को सरकार नौकरी में एक साल का सेवा विस्तार दे सकती है। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर दिया है। नवंबर महीने में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। 

विज्ञापन


शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के तहत बीते पांच साल के दौरान जिस शिक्षक के विषय में सौ फीसदी परीक्षा परिणाम रहा होगा, उसे नौकरी में एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। उधर, वर्ष 2016 के दसवीं और बारहवीं के कम परीक्षा परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों और शिक्षकों की शामत भी आने वाली है। 

विज्ञापन

इन शिक्षकों की आएगी शामत

One year service extension to teachers who give good result in board classes

25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपलों की सूचियां सचिवालय पहुंच गई हैं। इस साल दसवीं के परीक्षा परिणाम में 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। बारहवीं के परिणाम में तीन स्कूलों का रिजल्ट शून्य है। 

सवीं के 102 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम रहा है। जमा दो के 24 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम है। 25 प्रतिशत से कम विषय वार परिणाम देने वाले दसवीं के 166 स्कूल और जमा दो के 108 स्कूल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed