शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा एक साल का सेवा विस्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में पांच साल तक सौ फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों को सरकार नौकरी में एक साल का सेवा विस्तार दे सकती है। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर दिया है। नवंबर महीने में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के तहत बीते पांच साल के दौरान जिस शिक्षक के विषय में सौ फीसदी परीक्षा परिणाम रहा होगा, उसे नौकरी में एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। उधर, वर्ष 2016 के दसवीं और बारहवीं के कम परीक्षा परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों और शिक्षकों की शामत भी आने वाली है।
इन शिक्षकों की आएगी शामत
25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपलों की सूचियां सचिवालय पहुंच गई हैं। इस साल दसवीं के परीक्षा परिणाम में 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। बारहवीं के परिणाम में तीन स्कूलों का रिजल्ट शून्य है।
सवीं के 102 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम रहा है। जमा दो के 24 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम है। 25 प्रतिशत से कम विषय वार परिणाम देने वाले दसवीं के 166 स्कूल और जमा दो के 108 स्कूल हैं।