फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one time stipend to ex-servicemen in himachal

सेना अफसर बनने का ख्वाब देख रहे पूर्व सैनिकों के बच्चों को तोहफा

Fri, 16 Dec 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Dec 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
one time stipend to ex-servicemen in himachal

सेना में अफसर बनने का ख्वाब देख रहे पूर्व सैनिकों के बच्चों को हिमाचल सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार सेना में अफसर बनने के लिए एसएसबी की कोचिंग करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को वन टाइम स्टाइपेंड के तौर पर 6000 रुपये देगी। एनडीए या तकनीकी एंट्री के लिए तैयारी करने वाले युवाओं को भी यह भत्ता दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वीरवार को राजभवन में राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बैठक के दौरान इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शहीदों की बेटियों की शादी के लिए अब 50 हजार रुपये बतौर सहायता राशि देने को मंजूरी दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने प्रदेश में रक्षा अकादमी स्थापित करने पर जोर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि इन अकादमियों के जरिये न सिर्फ सेना के लिए बच्चों को तैयार किया जा सकेगा बल्कि सेना में भी अफसरों की कमी को दूर किया जा सकेगा। 

पूर्व सैनिकों को ज्यादा नौकरियों के मौके मिलें

one time stipend to ex-servicemen in himachal

राज्यपाल ने वीरवार को राजभवन में आयोजित राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड की 25वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिकों के लिए ज्यादा नौकरियों के अवसर मुहैया कराने पर भी बल दिया। कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए बनी स्कीमों को तय समय में लागू कराना भी सुनिश्चित कराना जरूरी है। 

सोलन सैनिक रेस्ट हाउस पर खर्च होंगे 1.60 करोड़: वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सोलन स्थित सैनिक रेस्ट हाउस के पुनर्निमाण के लिए 1.60 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 2.50 करोड़ रुपये से बोर्ड विभिन्न सैनिक रेस्ट हाउसों की मरम्मत पर खर्च करेगा। बैठक में मुख्य सचिव वीसी फारका, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, सचिव जीएडी मोहन चौहान, निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड रिटायर्ड बिग्रेडियर एसके वर्मा, जीओसी मुख्यालय पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश मेजर जनरल विनोद कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed