फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One person killd, two injuried

मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दो घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
One person killd, two injuried
किंगल-बसंतपुर बार्डर सड़क पर नोटीखड्ड के पास हादसा
विज्ञापन

क्रॉसर
पांच मजदूरों ने भागकर बचाई जान
प्रशासन ने प्रभावितों को दी फौरी राहत
एसडीएम से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। किंगल-बसंतपुर बार्डर सड़क पर पहाड़ से मलबा गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर मलबे में दब गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी पहचान भगत राम (35) पुत्र हरी राम गांव कढ़ारघाट तहसील शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है।

घायलों में आदम चंद (50) पुत्र मदन गांव पलग और बंसी लाल (55) गांव खोब शिमला ग्रामीण निवासी शामिल है। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में पांच मजदूरों ने भागकर जान बचाई। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि एसडीएम से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। हादसा शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे सुन्नी क्षेत्र में नोटीखड्ड के पास पेश आया। संबाक्यार गांव के पास बार्डर सड़क के किनारे पहाड़ी की ओर डंगे का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिरने से अफरातफरी मच गई। लेकिन तीन मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। इसके अलावा बाकी के मजदूरों ने भागकर जान बचाई। जिला प्रशासन और पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। इस बीच बचाव कार्य में मलबे को हटाते हुए एक मजदूर का शव बरामद हुआ। इसके अलावा दो मजदूरों को घायल हालत में सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इस दौरान एसडीएम ग्रामीण बीआर शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को 10 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed