फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person died and five injured due to petrol gas

ठंड से बचने के लिए टेंट में रखा पेट्रोल का जनरेटर बना मौत का सामान

Sat, 16 Dec 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Sat, 16 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
one person died and five injured due to petrol gas

ठंड से बचने के लिए टेंट में रखा पेट्रोल का जनरेटर मजदूरों के लिए मौत का सामान बन गया। जनरेटर के धुएं की गैस लगने से निजी कंपनी में कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य मजदूर बेहोश गए।

विज्ञापन


इन्हें बेहोशी की हालत में बगस्याड़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक मजदूर की पहचान विश्वकंदा निवासी कोलकाता के रूप में पुलिस ने की है। 
विज्ञापन


कांढा बगस्याड़ पंचायत के घुलाची गांव में ओएनजीसी की अधिकृत निजी कंपनी के मजदूरों ने ठंड से बचने के लिए टेंट में पेट्रोल का जनरेटर चलता हुआ रख दिया। देर रात जनरेटर के धुएं की गैस लगने से पांच मजदूर बेहोश हो गए और एक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में कर रहे थे काम

one person died and five injured due to petrol gas

पिछले कई दिनों से प्राइवेट कंपनी अल्फा जियो इंडिया लिमिटेड खनिज पदार्थों का सर्वे करने के लिए आई है। बेहोश मजदूरों में 46 वर्षीय राम कृष्ण, 46 वर्षीय रवि, 48 वर्षीय श्रीकांत, 55 वर्षीय राधा रानाथ और 45 वर्षीय विकास पात्रा हैं।

सभी पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी गोहर मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर कंपनी के लोगों के बयान ले लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है।

सिविल अस्पताल गोहर के एमडी डॉ. रोशन ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल की गैस से प्वायजनिंग हो सकती है। अगर बंद कमरे में पेट्रोल की गैस निकल रही हो और कमरे में कोई सोया हो तो उसकी मौत हो सकती है।

पेट्रोल गैस से हो सकती प्वायजनिंग

one person died and five injured due to petrol gas

कुछ स्थानीय लोग इस कंपनी की स्वीकृति पर सवाल उठा रहे हैं। एसडीएम जंजैहली अश्विनी कुमार ने कंपनी की कांढा बगस्याड़ पंचायत में सर्वे की स्वीकृति की पुष्टि की है।

कांढा बगस्याड़ पंचायत के प्रधान दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि अल्फा जियो इंडिया लिमिटेड कंपनी हैदराबाद से आई हुई है और परमिशन के आधार पर यह कंपनी कांढा बगस्याड़ पंचायत में खनिज पदार्थों का सर्वे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed