फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person caught with herion

रामपुर का युवक हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
one person caught with herion
आरोपी से 7.92 ग्राम हेरोइन मिली, अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी, जांच शुरू
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में एसआईयू यूनिट ने पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक युवक से हेरोइन (चिट्टा) पकड़ी है। इसके कब्जे के 7.92 हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान गौरव (31) उपमंडल रामपुर निवासी के तौर पर हुई है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक एसआईयू प्रभारी अंबीलाल राणा की अगुवाई में टीम तारादेवी क्षेत्र में गश्त पर थी। शाम पौने सात बजे सोलन की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस में तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें सीट नंबर 15 पर बैठे युवक से तलाशी में दो प्लास्टिक नुमा थैली बरामद की गई, जिसके अंदर चिट्टा छुपा कर रखा था। इसके अलावा एक जला हुआ फायल पेपर, एक बत्तीनुमा दस रुपये का नोट और सैनिटाइजर की एक बोतल बरामद हुई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ से शिमला तक आ रहा था। बालूगंज थाना पुलिस जांच में पता लगा रही कि आरोपी कहां से नशीला पदार्थ खरीदकर लाया था। इस दौरान अभियान में हेड कांस्टेबल ललित, सुनील, राहुल और भुवनेश मौजूद रहे। एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस मांग पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed