फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person arrested in 416 tree illicit felling case at shimla

वन भूमि से 416 पेड़ काटने के मामले में पहली गिरफ्तारी, इन पर भी गिरेगी गाज

Sun, 21 Jan 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 21 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
one person arrested in 416 tree illicit felling case at shimla

राजधानी से सटी कोटी वन रेंज के शलोट जंगल में हुए कटान और खनन मामले में शिमला पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। शनिवार को पुलिस ने वन कटान के मुख्य आरोपी भूप राम को गिरफ्तार कर लिया। 12 जनवरी से आरोपी भूप राम पुलिस की निगरानी में था। 

विज्ञापन


आरोपी पर वन भूमि से 416 पेड़ कटाने का आरोप है। राजस्व विभाग से निशानदेही का रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस ने वन महकमे से रिकॉर्ड तलब किया और आरोपी को पूछताछ के लिए ढली थाने बुलाया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने शलोट नाले में पेड़ कटान किया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस पता लगाएगी कि मौके पर किन औजारों से पेड़ काटे गए। उन्हें बरामद कर कब्जे में लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में इन अफसरों पर गिर सकती है गाज

one person arrested in 416 tree illicit felling case at shimla
मामले में कई विभागों के छोटे से लेकर बड़े अफसरों पर गाज गिर सकती है। वन और खनन विभाग के अलावा तत्कालीन एसडीएम पर भी जांच की आंच आ गई है। जैसे-जैसे पेड़ कटान की कडि़यां सुलझती जाएंगी, पुलिस इन सभी से पूछताछ करेगी।

वन कटान के दौरान अफसर कौन-कौन से पदों पर तैनात थे। पुलिस इसका डाटा एकत्रित करने में जुट गई है। लिस्ट तैयार होने के बाद पुलिस इन अफसरों को जांच में शामिल होने के निर्देश देगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।
 

यह है मामला

one person arrested in 416 tree illicit felling case at shimla
कोटी वन रेंज के शलोट नाले में पिछले कई सालों से वन भूमि पर अवैध कटान चल रहा था। हाल ही में सैकड़ों ताजा पेड़ काटे गए। करीब 40 बीघा भूमि से 416 पेड़ काटे गए, जिसमें 185 ताजा कोटे गए पेड़ हैं। बिना मंजूरी वन भूमि में करीब एक किलोमीटर सड़क भी निकाली गई है। 

आरोपी को किया गिरफ्तार : डीएसपी 
डीएसपी शिमला दिनेश शर्मा ने बताया कि कोटी वन रेंज में वन भूमि से पेड़ कटान मामले में शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed