Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one murder was allowed on Lohadi's night in the princely state chamba

रियासत काल में यहां लोहड़ी की रात माफ था एक खून, जानिए पूरा मामला

Mon, 14 Jan 2019 10:55 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
one murder was allowed on Lohadi's night in the princely state chamba

उत्तर भारत के लोकप्रिय त्योहार लोहड़ी के साथ चंबा की हिंसक लोहड़ी का इतिहास आज भी हैरत में डाल देता है। देश की आजादी से पहले लोहड़ी पर्व खूनी संघर्ष की तर्ज पर मनाया जाता था। इस दौरान अगर किसी की जान चले जाती थी तो एक खून माफ था।

विज्ञापन


वर्तमान में इसे प्रशासन की देखरेख में छीनाझपटी के संघर्ष तक सीमित कर दिया गया है। इसके बावजूद हर साल पर्व मनाते समय कई लोग घायल हो जाते हैं। लोहड़ी की रात को सदियों से चले आ रहे मढि़यों के संघर्ष को बुरी शक्तियों को भगाने की मान्यता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग हर साल इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सैकड़ों लोग दिन का कामकाज निपटाकर मढि़याें के संघर्ष की परंपरा का हिस्सा बनने पहुंचते हैं।दरअसल, सदियों से सुराड़ा क्षेत्र को राज मढ़ी (पुरुष) का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

टोलियों को 13 मढि़यों में जाकर स्थापित करनी होती है पालकी

जबकि क्षेत्र में 13 अन्य मढि़यां (महिला) हैं। मढि़यां एक चिन्हित क्षेत्र होता है, जिसे पुरुष और महिला की प्रतीकात्मक संज्ञा दी जाती है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी की रात को सुराड़ा क्षेत्र के लोग राज मढ़ी की प्रतीक मशाल को हर मढ़ी में लेकर जाते हैं।

पालकी साथ लेकर निकलने वाली टोलियों को 13 मढि़यों में जाकर पालकी स्थापित करनी होती है। जबकि रास्ते में उन्हें रोकने वाली टोलियां भी तैनात रहती हैं। पूर्व में इस संघर्ष के दौरान हथियार का इस्तेमाल भी होता था।

यहां तक कि इस संघर्ष में एक हत्या को राज परिवार की ओर से माफी दी जाती थी। आजादी के बाद से मढि़यों के संघर्ष में हथियार के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई। वर्तमान में यह संघर्ष छीनाझपटी के तौर पर होती है। जिसमें कई लोग घायल हो जाते हैं। 

पुलिस के रहते हैं पुख्ता बंदोबस्त : एसपी 
चंबा पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लोहड़ी पर्व को लेकर लोगाें में खासा उत्साह रहता है। पर्व मनाते समय किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए समय रहते पर्याप्त बंदोबस्त सुनिश्चित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed