फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one more devotee died during manimahesh yatra 2019

मणिमहेश श्रद्धालु की मौत, पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला ने तोड़ा दम

Thu, 29 Aug 2019 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
one more devotee died during manimahesh yatra 2019
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में मौसम खुलने से बाद मणिमहेश जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। मार्ग बहाल होने से राहत मिली है, लेकिन सांस लेने की दिक्कत के चलते अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। गुरूवार को दोस्तों के साथ मणिमहेश पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने शव को भरमौर अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह गांव तपा मंडी, बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है। इससे पहले पठानकोट और दिल्ली का एक श्रद्धालु भी दम तोड़ चुका है। उधर, किन्नौर जिले के निचार खंड के रामनी गांव में बुधवार को मनरेगा कार्य में लगी एक महिला के सिर पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। हादसे में कांता देवी (45) की मौत हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार चार सितंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से पारा 36 डिग्री से पार हो गया है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed