बिना टैक्स दिए चल रही आठ वोल्वो बसों से वसूला सवा लाख जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट टैक्स अदायगी के बगैर चोर रास्ते जा रही आठ वोल्वो बसों को आरटीओ बैरियर स्वारघाट में सवा लाख जुर्माना ठोका गया है। उक्त बसों को आरटीओ स्टाफ की ओर से लगाए गए नाके के दौरान पकड़ा गया है।
आरटीओ स्टाफ ने स्वारघाट बस अड्डे के पास नाका लगा रखा था, जहां उक्त बसों पर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार गत रात के समय आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या चौधरी अपने स्टाफ के साथ रात करीब साढ़े बारह बजे से लेकर सुबह साढ़े तीन बजे तक स्वारघाट बस अड्डा चौक पर नाके पर मौजूद थी, क्योंकि बस अड्डा चौक पर नालागढ़ की तरफ से नेशनल हाईवे आता है।
इसी सड़क से होकर वोल्वो बसें चुपचाप बिना स्टेट टैक्स चुकाए अकसर आती हैं क्योंकि आरटीओ बैरियर स्वारघाट का कार्यालय स्वारघाट से दो किमी नीचे स्वारघाट-कीरतपुर नेशनल हाईवे पर नालियां स्थान में स्थित है।
स्टेट टैक्स चुकाए बगैर जा रही थीं बसें
गत रात को लगाए गए नाके के दौरान पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ के रास्ते से होकर चोरी छुपे भाग रही करीब 8 वोल्वो बसें एआरटीओ बैरियर प्रभारी द्वारा पकड़ी गई हैं। ये सभी 8 वोल्वो बसें हिमाचल का स्टेट टैक्स चुकाए बगैर जा रही थीं।
नाके के दौरान उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब राज्यों की 8 वोल्वो बसों पर एआरटीओ बैरियर स्वारघाट द्वारा शिकंजा कसा है। निरीक्षण में इन 8 वोल्वो बसों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।
इसके बाद उक्त बसों को एक लाख 14 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या चौधरी ने उपरोक्त मामले में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोर रास्ते से भाग रही 8 बसों से करीब सवा लाख जुर्माना वसूला गया है।