फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One labourer killed in land sliding at shilai, sirmaur.

खुदाई करते वक्त मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत

Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
One labourer killed in land sliding at shilai, sirmaur.
हिमाचल के सिरमौर जिले के कियाना गांव में ल्हासा गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के सिरमौर जिले के कियाना गांव में ल्हासा गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को शिलाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तीनों सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के कियाना गांव में बजरी की खुदाई कर रहे थे। क्षेत्र में लाइम स्टोन की खानें हैं। कई स्थानों पर पहाड़ों में बजरी भी है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को कियाना गांव में पहाड़ी से बजरी निकाल रहे तीन युवकों पर मलबा आ गिरा। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रताप सिंह (32) पुत्र धर्म सिंह निवासी कियाना के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाए गए घायल

One labourer killed in land sliding at shilai, sirmaur.
इस हादसे में अमर सिंह और इंद्र सिंह घायल हो गए हैं। घायलों को मलबे से निकालकर शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : Demo pic

इस हादसे में अमर सिंह और इंद्र सिंह घायल हो गए हैं। घायलों को मलबे से निकालकर शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पंचायत प्रधान पूनम ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने की भी मांग की है। उधर डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed