{"_id":"5ce53a70bdec220750608d5f","slug":"one-killed-in-tractor-accident-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
Wed, 22 May 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 22 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के तहत पप्टियाणी के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान धर्म सिंह (50) पुत्र श्री गोबिंद राम निवासी पप्टियाणी बडसू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक बड़सू-चकराड़ी सड़क पर रेत उतारकर वापस आ रहा था कि पप्टियाणी के पास वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे और घायल को निकालकर आनन-फानन में उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि धर्म सिंह बडसू-चक्रराड़ी सड़क पर जा रहा था। स्पीड अधिक होने पर ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने धारा 279, 37 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन