फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Killed in HRTC Bus Accident at Una.

एचआरटीसी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 14 घायल

Thu, 06 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 06 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
One Killed in HRTC Bus Accident at Una.

हिमाचल प्रदेश के ऊना से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की एक बस नंगल के दड़ोली लोअर गांव के पास दुर्घटनागस्‍त हो गई है। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार मृतक हमीरपुर जिले के गांव टिका बाहडला का रहने वाला था। हादसे में घायल हुए लोगों को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस एनएच 503 (एक्सटेंशन) पर ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


बस में सवार ज्‍यादातर यात्री चंडीगढ़ जा रहे थे। बस ऊना जिले के हरोली से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही यह बस नंगल के दड़ोली गांव के पास पहुंची तो उसकी एक ट्रक से टक्‍कर हो गई। इससे बस सड़क के किनारे एक खड्ड में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर अस्‍पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed