फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One killed bolero accident in mandi

100 मीटर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, तीन अन्य गंभीर

Fri, 01 Feb 2019 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलद्वाड़ा/सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलद्वाड़ा/सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Feb 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
One killed bolero accident in mandi

उपमंडल के ढलवाण के समीप एक बोलेरो कैंपर 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार वन विभाग के चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। उपप्रधान समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चार लोग बोलेरो कैंपर में सवार होकर ढलवाण की तरफ से कोलणी की ओर जा रहे थे। इस बीच गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वन विभाग में चौकीदार ब्रिज लाल पुत्र मस्त राम गांव जवाली, डाकघर पटड़ीघाट की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उपप्रधान राजेंद्र राणा पुत्र कृष्ण चंद, धन प्रकाश और हंसराज निवासी कोलणी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीनों घायल अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर ही मिली मौत
बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौट रहे वन विभाग में चौकीदार ब्रिज लाल का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है, लेकिन घर पहुंचने से पहले वह हादसे का शिकार हो गया। ब्रिज लाल ड्यूटी खत्म करके वापस आ रहा था। उधर, डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed