फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Killed at Truck Falls into Gorge at Ponta.

देर रात खाई में जा गिरा ट्रक, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
One Killed at Truck Falls into Gorge at Ponta.

हिमाचल के पांवटा में कोलर-हरिपुरखोल मार्ग पर चरनावाला के समीप देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। गांववालों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन


सभी घायलों को देर रात उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात को हरिपुरखोल से कोलर की तरफ ट्रक एचपी-18 बी 1538 आ रहा था। चरनावाला के समीप ट्रक अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क हादसे में माजरा निवासी संजय अग्रवाल (46) पुत्र रमेश अग्रवाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, कोटड़ी व्यास निवासी बलदेव सिंह (50) पुत्र तेलू राम, नंत राम(45) पुत्र अतर सिंह तथा गोरखूवाला निवासी रामेश्वर(39) पुत्र नाथू राम हादसे में गंभीर से घायल हो गए। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस चौकी माजरा व एंबूलैंस को दे दी। आसपास के लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ कमाल पाशा ने कहा कि तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई है। देर रात को पहुंचे सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। माजरा निवासी मृतक संजय अग्रवाल(46) के शव का पोस्टमार्टम करवा कर, बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed