फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Killed as Private Bus falls into Gorge at Mandi.

100 फुट गहरी खाई में गिरी प्राइवेट बस, एक की मौत, 25 घायल

Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
One Killed as Private Bus falls into Gorge at Mandi.
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला मंडी में सुंदरनगर-धारली सड़क पर खुराहल के समीप सुंदरनगर से धारली जा रही एक निजी बस 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 यात्री घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों का सिविल अस्पताल सुंदरनगर व जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक बस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर से धारली के लिए सुंदरनगर बस स्टैंड से लगभग चार बजे बस चली।
विज्ञापन


साढ़े पांच बजे बस खुराहल के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कंचना (24) पत्नी हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व पुलिस जवानों ने राहत व बचाव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। कुल 25 घायलों में से चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। इसमें से 21 घायलों का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में इलाज चल रहा है।

ये है घायलों की सूची

One Killed as Private Bus falls into Gorge at Mandi.
21 घायलों का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

हादसे के तुरंत बाद प्रशासन की ओर से एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार व डीएसपी संजीव भाटिया मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने घायलों को पांच-पांच हजार व मृतक कंचन के परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

घायलों की सूची
घायलों में भीमा देवी (45) रोहड़ी, डागू राम (62) जरल, सरला देवी (22) सौल, कोमल कुमारी(22), रतन लाल (54) खनयोड़, शेर सिंह (50) खनयोड़, फागणू राम (53) सौल, नारद राम (50) सौल, कला देवी (49) पौड़ा कोठी, भागीरथ (20) धारली, राधा देवी (48) स्यांज करसोग, रोशन लाल (53) जरयाल, दिव्या कुमारी (16) सेरी कोठी, मीरा देवी (20) सेरी कोठी, सोनाक्षी (3) स्यांज, कौशल्या (40) सौल, कृष्णराम (40) सौल, राजकुमार (42) बायला, हीरा सिंह (52) स्यांज, देवराज (40) धारली, सावित्री देवी (25), रंगीलाराम (34) सौल, टारना देवी (24) सुल्तानपुर कुल्लू, संतराम (35)सौल,  मनोहर (40) सेरी कोठी,   मुंशी राम (35) सौल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed