सड़क हादसों में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई है। जबकि, चार लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। पहला हादसा सजौण के पास हुआ। जिसमें कार सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है।
वहीं, एक अन्य हादसा बग्गी-चैलचौक मार्ग पर पिपलू के समीप हुआ है। यहां जीप के अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पिपलू के समीप हादसे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने हादसों की पुष्टि की है।
अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहला हादसा देर रात साढ़े दस बजे के करीब हुआ है। मंडी निवासी दीक्षांत, हिमांशु, शिवम और अमन शर्मा बरोट घूमने के बाद कार पर सवार होकर वाया डायनापार्क होते हुए मंडी आ रहे थे।
सजौण के पास अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। घायलों में से ही एक ने सूचना 108 को दी। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडी रेफर कर दिया गया है। तहसीलदार पीसी शर्मा और राजस्व अधिकारी सतीश भाटिया ने कहा कि घायलों को दो दो हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है।
जीप के खाई में लुढ़कने से चालक की मौके पर मौत
बग्गी-चैलचौक मार्ग पर एक जीप के पीपलू के समीप गहरी खाई में लुढ़कने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे का है। सरिया लोड करके चालक चैलचौक की तरफ जा रहा था।
अचानक पिपलू के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन, चालक को नहीं बचाया जा सका।
मृतक की पहचान छवि राम (45) निवासी बुशैहर गलमा नेरचौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीपलू के पास दूसरी गाड़ी को पास देने के चक्कर में हादसा हुआ है।