फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One killed 11 injured in Bolero Accident in Bhuntar Kullu Himachal Pradesh

150 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, एक की मौत, 11 लोग घायल

Sun, 14 Apr 2019 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Apr 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
One killed 11 injured in Bolero Accident in Bhuntar Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

कुल्लू जिले के बंजार के तहत गड़सा-भलाण मार्ग पर माहुनी में एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का भुंतर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत से गहरी खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बोलरो कैंपर एचपी 66 ए 1833 में 12 लोग भलाण जा रहे थे। इस दौरान माहुन के पास अचानक जीप खाई में गिर गई। हादसे में गोकुल चंद (48) निवासी गांव भलाण की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा बीना कुमारी (38) पत्नी कौर सिंह निवासी गांव गड़सा, अभिनंदन (9) पुत्र चैनसुख निवासी गांव बाशिंग, प्रगति (21) पुत्री राजकुमार निवासी गांव बंदल, डाकघर गड़सा, रितिका (15) पुत्री चैनसुख निवासी गांव बाशिंग, शिवांशी (11) पुत्री खेमचंद निवासी गड़सा, कनिका (15) पुत्री कौर सिंह गड़सा, पिंगला देवी (30) पत्नी खेमचंद गांव व डाकघर गड़सा, आर्यन (15) पुत्र कौर सिंह गांव व डाकघर गड़सा, रेखा (12) पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर गड़सा,
विज्ञापन
विज्ञापन


कौर सिंह (44) पुत्र लुधारु राम निवासी गड़सा, सोनम (20) पुत्री कुशाल चंद निवासी गांव गंजा डाकघर नग्गर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। थाना प्रभारी भुंतर विकास कुमार ने कहा कि गड़सा के माहुनी के पास एक जीप अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed