{"_id":"60bfa5c68ebc3ea6de3f7c47","slug":"one-injured-due-to-plaster-shimla-news-sml372979060","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास का प्लस्तर गिरा, युवती समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास का प्लस्तर गिरा, युवती समेत दो घायल
विज्ञापन
लोनिवि को छह महीने पहले दी थी शिकायत, विभाग ने नहीं ली सुध, अब हो गया हादसा
शिमला। शहर के नाभा में एक सरकारी आवास के भीतर दीवार का प्लस्तर गिरने से युवती समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम ब्लॉक 37 के सेट नंबर तीन में हुआ। यह आवास पंकज शर्मा को आवंटित हुआ है।
पंकज शर्मा ने कहा कि दीवार से छह महीने पहले ही प्लस्तर गिरने लगा था। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायतें दीं लेकिन काम करने की बजाय विभाग ने औपचारिकताओं में ही छह महीने निकाल दिए। सोमवार शाम पंकज शर्मा की बेटी रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक दीवार का प्लस्तर उस पर गिर गया। इससे बेटी बेहोश हो गई। साथ ही खड़े पंकज शर्मा के बेटे को भी चोट लग गई। बाद में पंकज शर्मा बेटी को लेकर आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे और उपचार करवाया। इस आवास के साथ लगती गैलरी भी जर्जर हालत में है और कभी भी ढह सकती है। इसे रस्सी की मदद से बांधा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि मौके पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। कहा कि उन्हें आज ही शिकायत मिली है। पहले मिली शिकायत पर कनिष्ठ अभियंता ने क्यों काम नहीं करवाया, इसकी जानकारी नहीं है।