सड़क पर तड़प-तड़प कर नाबालिग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बघ्यात के पास सागर व्यू होटल के पास सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार नाबालिग की मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसे के बाद करीब दस मिनट तक नाबालिग सड़क पर ही तड़पता रहा।
हाइसे के दस मिनट बाद सुंदरनगर से आ रहे एक कार चालक ने घायल को अकेले कार में डाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गौर हो कि इस हाईवे पर हर सेकेंड से कोई न कोई वाहन गुजरता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार (17) पुत्र रूपलाल निवासी बघ्यात, तहसील सदर, जिला बिलासपुर स्कूटर पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।
जैसे ही वह अपने घर से दो मोड़ पीछे पहुंचा तो सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद वह सड़क पर जा गिरा। किसी ने भी सड़क पर घायल अवस्था में पड़े नाबालिग को नहीं उठाया।
यहां से गुजर रहे एक निजी वाहन मालिक ने घायल अजय को अकेले ही गाड़ी में जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार व स्कूटर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है।