{"_id":"626ed265363d932fdf128387","slug":"one-died-in-accident-shimla-news-sml4074750116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर की चपेट में आने से फोरमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपर की चपेट में आने से फोरमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के गांव गोंदपुर बुल्ला में रविवार दोपहर बाद स्टोन क्त्रस्शर में एक टिपर की चपेट में आने से फोरमैन की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्टोन क्त्रस्शर में बतौर फोरमैन काम करने वाला मोहिंदर राम रविवार दोपहर बाद भोजन करने के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। एक पंजाब नंबर का टिपर बैक हो रहा था। इसकी चपेट में फोरमैन मोहिंदर राम आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद टिपर को छोड़कर चालक फरार हो गया।
मृतक की पहचान मोहिंदर राम 45 निवासी गांव सेहां जिला कानूर बिहार के रूप में हुई है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की पहचान कर तलाश की जा रही है।