फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died in accident near solan.

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर

Mon, 08 Jun 2015 09:07 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
one died in accident near solan.

तूड़ी से भरी पिकअप सड़क के नीचे लुढ़कने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों की मदद से दंपत्ति को गाड़ी के नीचे से निकाला गया, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम चंद पुत्र गंगा राम निवासी गांव सरोर डा. रतवाड़ी तहसील व थाना नालागढ़ जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रात दस बजे जब वह अपने घर जा रहा था। आगे-आगे एक पिकअप भी जा रही थी जिसमे तुड़ी भरी थी।
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

one died in accident near solan.

जैसे ही वह गाड़ी (पिकअप) ढोडे का मोड़ के पास पहुंची तो एक दम बाईं साइड सड़क के नीचे लुढ़क गई। थोड़ी देर में गांव के कुछ लोग भी पहुंच गए। पिकअप के पास पहुंचे तो मीना नाम की महिला झाड़ियों में लहुलूहान गिरी थी। सभी लोगों ने बड़ी मुश्किल से मीना देवी को पिकअप के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक देर हो गई थी और उसकी मौत हो गई।

गांव वालो ने मृतका मीना देवी व उसके पति को उठाकर सड़क में ले गए। यह हादसा पिकअप के चालक गीता राम पुत्र गुरदयाल गांव टिकानी पिफर डा. मितियां नालागढ़ की तेज रफ्तारी व लापरवाही से हुआ है। एसपी जी शिवा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed