फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died in accident near paonta sirmour.

सड़क हादसे में एक की मौत, नप अध्यक्षा घायल

Sun, 14 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 14 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
one died in accident near paonta sirmour.

कालाआंब-पांवटा नेशनल हाइवे पर धौलाकुआं में हुए सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई जबकि कार में सवार नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष अनीता शर्मा उनके पति देव प्रकाश शर्मा, बाइक में सवार महिला एवं उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


मौके से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, जहां से दो बच्चों समेत उनकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है। माजरा पुलिस जांच टीम ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर नाहन नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्षा अनीता शर्मा (55) एवं उनके पति वेद प्रकाश शर्मा (61) कार में सवार होकर पांवटा की तरफ आ रहे थे। विपरीत दिशा से पुरुवाला निवासी तरसेम लाल (42) अपने परिवार समेत बाइक में पांवटा से नाहन की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलाकुआं के समीप कार व बाइक में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार तरसेम लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, उनकी पत्नी संजूबाला (38), बेटा मुकुल (11) व बेटी व वर्षा (9) निवासी पुरूवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार वेद प्रकाश व अनीता शर्मा भी हादसे में घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शी नरेश कुमार, राजेश कुमार व कामेश ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी माजरा व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया।

निजी वाहन तथा पांवटा 108 एंबुलेंस ईएमटी दलजीत सिंह व पायलट सुरेश ने घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल संजूबाला, वर्षा व मुकुल को परिजन उपचार के लिए देहरादून ले गए हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी अस्पताल पहुंचे व सभी घायलों की हाल चाल पूछा। माजरा पुलिस चौकी के एएसआई प्यार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।


पोस्टमार्टम के बाद मृतक तरसेम लाल का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed