{"_id":"58fcb5534f1c1bff568b6506","slug":"one-died-in-accident-at-rohru-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समरकोट-राहेड़ू सड़क पर जगोठी नाला के पास शनिवार रात एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 9.15 बजे हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार रोहड़ू से समरकोट की ओर जा रही थी। इसी बीच कार जगोठी नाला के पास अचानक गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक मात्र चालक सवार ही था। स्थानीय लोगों ने कार को गिरते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान भीम सिंह (45) पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव जगोठी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू मदनकांत शर्मा ने बताया कि कार में चालक ही सवार था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन