फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One died due to drug overdose, two serious in hospital.

नशे की ओवरडोज से ट्रैकिंग पर निकले युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 13 Jul 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 13 Jul 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
One died due to drug overdose, two serious in hospital.

हिमाचल के स्पीति में अफीम से बनी ड्रग्स के सेवन से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शनिवार रात की है। रविवार सुबह इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजा में भर्ती किया किया गया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो युवकों को कुल्लू रेफर कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। ट्रैकिंग दल में शामिल तीनों युवक पिन पार्वती टॉप क्रॉस कर स्पीति पहुंचे थे। यहां वे एक गेस्ट हाउस में ठहरे।
विज्ञापन


उन्होंने अत्यधिक ड्रग्स का सेवन किया। इससे तीनों की तबीयत बिगड़ गई। अन्य साथी इन्हें सीएचसी काजा लाए, लेकिन मणिकर्ण निवासी रोशन (20) की रास्ते में मौत हो गई। उसे सीएचसी ब्राउट डैड पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, बरामद किए नशे के पैकेट

One died due to drug overdose, two serious in hospital.

नेपाल के यम बहादुर (24) की हालत नाजुक बताई जा रही है। बलबीर सिंह (24) निवासी कसोल कोमा में है। सीएचसी काजा से सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच में गेस्ट हाउस के कमरे से नशीले पदार्थ का खाली पैकेट बरामद किया है।

तीनों युवा एक दल के साथ ट्रैकिंग पर निकले थे। उन्होंने पिन पार्वती टॉप को क्रॉस कर स्पीति के मूद में एक गेस्टहाउस में ठहराव किया। काजा थाना के एसएचओ तुलसीराम जांच कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बाहर से आने वाले हर शख्स पर पुलिस की नजर है।

पुलिस ने होटल व्यवसायियों से बाहर से आने वाले और ऐसी गतिविधियां करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील है। इधर, एसपी लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed