फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died and five injured in road accident at nankhari shimla

बोलेरो खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत, पांच घायल

Mon, 19 Aug 2019 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
one died and five injured in road accident at nankhari shimla
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना ननखड़ी के तहत आने वाले लैलन में सोमवार को एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस थाना ननखड़ी से मिली सूचना के मुताबिक सोमवार दोपहर को लैलन के पास चालक के अचानक नियंत्रण खोने से बोलेरो कैंपर संख्या एचपी 06 ए 5204 सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे में ज्वाला देवी (69), पत्नी जवाहर लाल, गांव थैली डाकघर चकटी, तहसील शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में अन्य पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनकी पहचान चालक निहाल चंद, पुत्र कामानंद, निवासी गांव कोटी, डाकघर लैलन, तहसील ननखड़ी, मीरा देवी, पत्नी राजेंद्र सिंह, निवासी गांव थैली, डाकघर चकटी, तहसील ननखड़ी, हेम सिंह, पुत्र मस्त राम, निवासी गांव व डाकघर लैलन, तहसील ननखड़ी, सतपाल, पुत्र गोपू राम, निवासी गांव व डाकघर लैलन तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के एक अन्य घायल की कोई पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और मृतक महिला के शव सहित घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अन्य घायलों को ननखड़ी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  वहीं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा के अनुसार इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और अन्य पांच घायल हो गए हैं। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed