फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   once again onkar shad hp elected state secretary of cpi m hp

ओंकार शाद को फिर मिली सीपीआईएम के राज्य सचिव की जिम्मेदारी

Tue, 06 Mar 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Tue, 06 Mar 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
once again onkar shad hp elected state secretary of cpi m hp

ढालपुर में सीपीआईएम के तीन दिवसीय सम्मेलन में पांच प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जमीन की बेदखली रोकने, जंगली जानवरों और लावारिस पशुओं से निजात, मजदूरों की समस्याएं, महिला और दलित उत्पीड़न, फोरलेन में जमीन के अधिग्रहण से उचित मुआवजा न मिलने और पुनर्स्थापना शामिल हैं।

विज्ञापन


इस दौरान डॉ. ओंकार शाद को फिर राज्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सात सदस्यीय राज्य सचिवालय का गठन भी किया गया। इसमें ओंकार शाद के अलावा राकेश सिंघा, डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, प्रेम गौतम, डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, संजय चौहान शामिल हैं। 

विज्ञापन

ये नेता कमेटियों में शामिल किए

once again onkar shad hp elected state secretary of cpi m hp

अन्य तीस सदस्यों की कमेटी में डॉ. ओकर शाद, राकेश सिंघा, डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, प्रेम गौतम, डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, संजय चौहान, विश्वनाथ शर्मा, रविंद्र कुमार, विजेंद्र मेहरा, जगतराम, भूपेंद्र सिंह, होतम सिंह सोंखला, कुमारी सुदेश, संतोष कपूर, फालमा चौहान, जोगिंद्र 

कुमार, देवकीनंद, कपिल भारद्वाज, मुनीष शर्मा, नारायण चौहान, जयवंती, राजेंद्र चौहान, मोहित, अशोक कटोच, लोकिंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अनिल मनकोटिया और परसराम शामिल हैं। बलबीर पराशर, नरेंद्र, गुरनाम राज्य कमेटी में आमंत्रित सदस्य होंगे।

अनुशासनात्मक मुद्दों की देखरेख के लिए पार्टी ने कंट्रोल कमीशन का गठन भी । इसमें अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रताप ठाकुर और एनडी रणौत शामिल हैं। सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य के प्रेम गौतम ने कहा कि तीन अप्रैल को इन मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

भाजपा देश की एकता के लिए खतरा : राघवन

once again onkar shad hp elected state secretary of cpi m hp

नव उदारवाद और सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए वामपंथ का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए प्रदेश सहित देश भर में सामाजिक आंदोलनों को मजबूत करते हुए जनता की एकता को बनाना होगा।

जनता के संगठनों को मजबूत करते हुए उनके आंदोलन तेज करने होंगे। यह बात माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य और प्रदेश सीपीआईएम के प्रभारी विजय राघवन ने कही। कहा कि इस समय देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रही है।

देश में सामाजिक सेवाओं से बजट घटाकर पूंजीपतियों के मुनाफे को बढ़ाया जा रहा है।पूंजीपतियों की लूट को पूरा करने के लिए देश की जनता पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।

राघवन ने कुल्लू में आयोजित सीपीआईएम के 16वें सम्मेलन में कहा कि भाजपा देश की एकता के लिए बड़ा खतरा है। धन और बाहुबल के जोर पर भाजपा सत्ता हथियाने में भले ही कामयाब हो रही हो, लेकिन इससे देश की जनता की तकलीफें कम नहीं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed