फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On the fourth Navratri, the temple resounded with chants of Mother Goddess.

Shimla News: चौथे नवरात्र पर मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
On the fourth Navratri, the temple resounded with chants of Mother Goddess.
शिमला। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को शहर के देवी मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। कालीबाड़ी मंदिर में सुबह छह बजे कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे भी मंदिर में लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मां के दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने मां को लाल रंग की चूड़ियां, चुनरी, शृंगार का सामान, फल और फूल अर्पित किए। उन्होंने मां के सामने शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। दिनभर मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां काली का गुणगान किया। मंदिर प्रबंधन की ओर से दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article