फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ompuri shooting with Salman Khan at Manali.

ओमपुरी ने सलमान-सोहेल को खूब सुनाई खरी-खोटी, ये रही वजह

Sun, 02 Oct 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Sun, 02 Oct 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Ompuri shooting with Salman Khan at Manali.

आवारागर्दी करने निकले बजरंगी भाईजान सलमान खान और सोहेल खान को ओमपुरी ने खूब खरी-खोटी सुनाई। दोनों को पहाड़ी टहलते हुए ओमपुरी ने देख लिया और डांट लगाई। मौका था बॉलीवुड फिल्म ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग का।

विज्ञापन


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बुधवार सुबह ठीक छह बजे अपने छोटे भाई सोहेल खान को लेकर बढ़ी पहुंचे। निर्देशक के कहने पर सलमान को पूर्व की ओर पहाड़ी पर खड़ा कर उगते सूरज के साथ दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन


इसके बाद नाश्ते की ब्रेक हुई। इस बीच, सोहेल खान को भी सलमान के साथ सांग सिक्वेंस के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। ‘मेरे भाई मेरे पास आ तू’ गाने को लेकर कई कट्स देने पड़े। सलमान के सीन ओके होने के बावजूद सोहेल को कई रिटेक देने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक ने भी सोहेल को झिड़का

Ompuri shooting with Salman Khan at Manali.

निर्देशक के मुताबिक सीन न मिलने पर कबीर ने सोहेल को झिड़क भी लगाई, लेकिन सलमान ने बीच बचाव पर स्थिति को संभाल लिया। दोपहर के समय दोनों भाइयों को भेड़-बकरियों के बीच दौड़ते हुए गले मिलते दिखाया गया।

इस बीच सलमान खान की संस्था बीईंग ह्यूमन के लिए राफ्ट लेकर ब्यास किनारे कुछ सीन शूट किए गए। सीन शूट होते ही सलमान होटल की ओर रवाना हो गए। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान दिनरात फिल्म को पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि सलमान मनाली वादियों से काफी प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed