फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Omicron: Himachal govt is not ready to impose restrictions yet, instructions to increase testing

ओमिक्रॉन: अभी बंदिशें लगाने को तैयार नहीं हिमाचल सरकार, टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

Fri, 24 Dec 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Dec 2021 07:07 PM IST
सार

27 दिसंबर को मंडी में सरकार के चार साल का जश्न मनाया जाना है। इसी दिन बड़ी रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधित करना भी प्रस्तावित है। साथ ही प्रदेश में अभी तक नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक भी केस सामने नहीं आया है। ऐसे में सरकार फिलहाल नाइट कर्फ्यू या प्रदेश में बाहर से आने वाले नागरिकों को लेकर कड़ा फैसला नहीं ले रही है। 

विज्ञापन
Omicron: Himachal govt is not ready to impose restrictions yet, instructions to increase testing
सीएम जयराम ने अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने के एलान के बाद भी हिमाचल प्रदेश सरकार अभी प्रदेश में बंदिशें लगाने को तैयार नहीं है। 27 दिसंबर को मंडी में सरकार के चार साल का जश्न मनाया जाना है। इसी दिन बड़ी रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधित करना भी प्रस्तावित है। साथ ही प्रदेश में अभी तक नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक भी केस सामने नहीं आया है। ऐसे में सरकार फिलहाल नाइट कर्फ्यू या प्रदेश में बाहर से आने वाले नागरिकों को लेकर कड़ा फैसला नहीं ले रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी जिलों के डीसी और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक भी की। सभी जिलों की समीक्षा के बाद पाया गया कि प्रदेश में अभी कोविड के मामले नियंत्रित हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पर्यटकों की वजह से संक्रमण बढ़ने की बात से इंकार नहीं किया गया है। बैठक के दौरान खासकर पर्यटकों की ज्यादा आमद वाले जिलों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि कोविड उचित व्यवहार का सख्ती से पालन कराया जाए और अभियान चलाकर उन जिलों में टेस्टिंग की जाए। पर्यटकों के लिए वैक्सीनेशन के विशेष कैंपों का आयोजन करने की भी बात कही गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों में पीएसए प्लांटों के संचालन और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही विदेश से आने वाले नागरिकों के सर्विलांस और संक्रमित पाए जाने पर कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के लिए भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed