फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   omicron: Genome sequencing lab will open in Shimla, Mandi and Kangra

ओमिक्रॉन : शिमला, मंडी और कांगड़ा में खुलेंगी जीनोम सीक्वेंसिंग लैब

Tue, 28 Dec 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 05:00 AM IST
सार

ओमिक्रॉन की जांच के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला, मंडी और कांगड़ा में जीनोम  सीक्वेंसिंग लैब खोली जाएंगी। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि लैब खुलने से टेस्ट रिपोर्ट जल्द मिल पाएगी।

विज्ञापन
omicron: Genome sequencing lab will open in Shimla, Mandi and Kangra
ओमिक्रॉन वैरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला, मंडी और कांगड़ा में जीनोम  सीक्वेंसिंग लैब खोली जाएंगी। केंद्र सरकार ने आईजीएमसी, मंडी और टांडा में लैब खोलने का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, लैब  कब तक खुलेंगी, यह अभी तय नहीं है। इस पूरी प्रक्रिया में दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है। देश भर में ओमिक्रॉन संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हिमाचल में भी इसका एक मामला सामने आ चुका है। विदेशों  से लौटे जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उनमें ओमिक्रॉन की जांच करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाती है।

विज्ञापन


 हिमाचल में यह सुविधा नहीं है। यहां सैंपल लेने के बाद जांच के लिए केंद्र की नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब दिल्ली भेजे जा रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। ऐसे में अगर प्रदेश में यह लैब खुल जाती है तो इससे काफी लाभ होगा। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि लैब खुलने से टेस्ट रिपोर्ट जल्द मिल पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed