फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Olympics: 57 years ago in Tokyo Charanjit Singh of Himachal created history

ओलंपिक: 57 साल पहले टोक्यो में ही हिमाचल के चरणजीत सिंह ने रचा था इतिहास

Sat, 24 Jul 2021 01:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 01:21 PM IST
सार

ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। अब तक हिमाचल के एक ही खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी संभाली है।

विज्ञापन
Olympics: 57 years ago in Tokyo Charanjit Singh of Himachal created history
हॉकी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

57 साल पहले ओलंपिक में हिमाचल के एक खिलाड़ी ने अपना नाम सुनहरी अक्षरों में लिखवाया था। भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। संयोग यह है कि इस बार भी ओलंपिक टोक्यो में होने जा रहा है। ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। अब तक हिमाचल के एक ही खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी संभाली है। टोक्यो ओलंपिक 1964 में ऊना के चरणजीत सिंह को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी।

विज्ञापन


टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। हालांकि, ऊना के हॉकी खिलाड़ी दीपक ठाकुर भी ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन तब टीम ने कोई मेडल नहीं जीता था। इस बार हिमाचल के बॉक्सर आशीष को मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। चरणजीत सिंह कई कार्यक्रमों में कह चुके हैं कि उनका एक ही सपना है कि भारतीय टीम फिर से ओलंपिक में पदक जीते। हालांकि, पिछले कई ओलंपिक में चरणजीत सिंह का सपना पूरा नहीं हो सका है। इस बार का संयोग यह है कि ओलंपिक टोक्यो में होने जा रहा है। जहां, 57 साल पहले चरणजीत सिंह की टीम ने गोल्ड जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed