फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   olympic medal winner shooter vijay kumar met cm jairam thakur

छह माह से सचिवालय में अटकी ओलंपिक मेडल विजेता को नौकरी देने की फाइल, सीएम से मिले विजय

Tue, 06 Feb 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:02 AM IST
सार

                

विज्ञापन
olympic medal winner shooter vijay kumar met cm jairam thakur

विस्तार

ओलंपिक में रजत पदक विजेता रहे शूटर विजय कुमार सरकारी नौकरी के लिए सचिवालय के चक्‍कर काटने को मजबूर हैं। वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता रहे शूटर विजय कुमार को हिमाचल सरकार अभी तक राजपत्रित अधिकारी स्तर की नौकरी नहीं दे सकी है। 

विज्ञापन


विश्व में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले हमीरपुर निवासी विजय कुमार को नौकरी देने की फाइल बीते छह माह से सचिवालय की अफसरशाही के कमरों में ही घूम रही है। 
विज्ञापन


शूटर विजय कुमार ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमीरपुर की बड़सर तहसील के हरसौर गांव के कैप्टन (सेवानिवृत्त) विजय कुमार को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिलकर विजय ने उठाई ये मांग

olympic medal winner shooter vijay kumar met cm jairam thakur

ओकओवर में हुई मुलाकात में विजय कुमार ने मुख्यमंत्री से अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी खिलाड़ियों को नौकरी देने का प्रावधान करने का आग्रह किया। कैप्टन विजय ने लंदन ओलंपिक में निशानेबाजी में रजत पदक हासिल किया था। 

उन्होंने पद्मश्री, अति विशिष्ट सेवा मेडल और खेल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के अतिरिक्त अन्य कई सम्मान प्राप्त किए हैं। बीते साल ही विजय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

सेवानिवृत्ति के बाद विजय कुमार ने हिमाचल सरकार से नौकरी मांगी लेकिन न तो पूर्व की कांग्रेस सरकार और न ही वर्तमान की जयराम सरकार इसको लेकर कोई फैसला ले सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed