{"_id":"61f54dcf6116930f987b9992","slug":"olympian-charanjit-singh-s-ashes-will-be-immersed-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी ओलंपियन चरणजीत सिंह की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी ओलंपियन चरणजीत सिंह की अस्थियां
Sat, 29 Jan 2022 07:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:53 PM IST
सार
चरणजीत सिंह के निधन से खेल जगत में निराशा है। हॉकी खिलाड़ी व कोच उनके निधन को बड़ा धक्का बता रहे हैं। खेल प्रेमी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पद्मश्री ओलंपियन दिवंगत चरणजीत सिंह (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पद्मश्री ओलंपियन दिवंगत चरणजीत सिंह की अस्थियां सात फरवरी को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित की जाएंगी। इसके बाद पेवे में भी आत्मा शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान होगा। रोजाना ओलंपियन चरणजीत सिंह के घर शोकाकुल परिचित पहुंच रहे हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। इस दौरान चरणजीत सिंह के साथ बिताए लम्हों और उनके व्यक्तित्व को सभी याद कर रहे हैं। चरणजीत सिंह के निधन से खेल जगत में निराशा है। हॉकी खिलाड़ी व कोच उनके निधन को बड़ा धक्का बता रहे हैं।
विज्ञापन
खेल प्रेमी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। हालांकि कोरोना बंदिशों के चलते अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है। चरणजीत सिंह के छोटे भाई व हॉकी कोच भूपिंद्र सिंह ने बताया कि सात फरवरी को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। इसके बाद आठ फरवरी को पेवे में उनकी आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। दस फरवरी को धर्मशांति होगी।
विज्ञापन