फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Olympian Charanjeet singh liked milk-jalebi, used to walk from Longwood to Summerhill

शिमला: ओलंपियन चरणजीत को दूध-जलेबी थी पसंद, लांगवुड से पैदल जाते थे समरहिल

Fri, 28 Jan 2022 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jan 2022 11:26 AM IST
सार

चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से गहरा नाता रहा। वे विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय के संस्थापक  निदेशक रहे। 1971 से 1990 तक निदेशक रहते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में खेल कल्चर को विकसित करने और खेलों के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया। 

विज्ञापन
Olympian Charanjeet singh liked milk-jalebi, used to walk from Longwood to Summerhill
ओलंपियन चरणजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपियन चरणजीत को दूध और जलेबी बहुत पसंद थी। जब भी घूमने के लिए रिज जाते। वे मिडल बाजार में लाहौरी हलवाई की दुकान जरूर जाते थे। यहां दूध-जलेबी खाना उन्हें बहुत पसंद था। दोस्तों को भी साथ लेकर जरूर जाते थे। इसके अलावा चरणजीत सिंह शारीरिक फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते थे।

विज्ञापन


इसलिए रोजाना लांगवुड स्थित अपने सरकारी आवाससे पैदल समरहिल पहुंचते थे और वापसी भी दोस्तों के साथ गपशप करते हुए पैदल करते।  चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से गहरा नाता रहा। वे विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय के संस्थापक  निदेशक रहे।
विज्ञापन


1971 से 1990 तक निदेशक रहते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में खेल कल्चर को विकसित करने और खेलों के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया। उन्हीं के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में 12 खेलों के कोच की नियुक्ति हुई, खेल मैदान जैसे कार्य की नींव रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल निदेशालय और खेलों के विकास के लिए वे एक अच्छे प्रशासक और मुखिया साबित हुए। उनके अधीन कार्य कर चुके सेवानिवृत्त निदेशक प्रो. रमेश चौहान ने चरणजीत सिंह के साथ बिताए दिनों की यादों को ताजा करते हुए बताया कि खेल उनका जुनून था, खेल और खिलाड़ी के लिए उनका प्यार साफ झलकता था। उनकी एक सबसे बड़ी खासियत थी, वे जो सोच लेते थे, उसे पूरा करके ही दम लेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed