घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला आग लगने से जिंदा जली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन थाना क्षेत्र की डीब पंचायत के सवारी गांव में एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस से जिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला के घर सोमवार रात अचानक आग लग गई। इस दौरान महिला आग की लपटों की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर लाख कोशिश की, लेकिन जब तक वे सफल हुए तब तक बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी। बहरहाल, हादसे में मरने वाली बुजुर्ग महिला की पहचान सेवती देवी (80) पत्नी पिंजरू राम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला यहां अकेली रहती थी। अचानक आग लगने से वह कमरे से बाहर नहीं निकल पाई। जब तक आसपास के लोग आग बुझाने पहुंचे, तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी।
गांव के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एक कमरे में ही महिला रहती थी, जहां रसोई भी थी। इसी कमरे में आग लगी।
महिला का पोस्टमार्टम कुमारसैन में करवाया गया। एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता ने कहा कि महिला के परिवार को दस हजार की राहत राशि प्रशासन ने दी है।