{"_id":"5d9783398ebc3e017553b620","slug":"old-student-and-mistress-of-hcl-gave-10-crores-to-lawrence-school-sanawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस स्कूल को एचसीएल की मालकिन किरण नादर ने दिए 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस स्कूल को एचसीएल की मालकिन किरण नादर ने दिए 10 करोड़
Fri, 04 Oct 2019 11:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉरेंस स्कूल सनावर में 172वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह शुक्रवार को भव्य परेड के साथ संपन्न हो गया। स्कूल की पुरानी छात्रा किरण नादर (बैच 1966) ने स्कूल में छात्राओं के डोरमेट्री निर्माण और छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए 10 करोड़ की राशि स्कूल प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में छात्र-छात्राओं की संख्या बराबर हो सकेगी। स्कूल को 10 करोड़ देने वाली महिला किरण नादर एचसीएल कंपनी की मालकिन हैं।
विज्ञापन
लॉरेंस की पूर्व छात्रा किरण नादर का कहना है कि वे सनावर में छात्राओं की संख्या बढ़ाने के पक्ष में हैं। यहां छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या काफी कम है। यह संख्या 50 प्रतिशत तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने डोरमैट्री का शिलान्यास भी किया। किरण नादर 1966 बैच की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए विशेष प्रयास होने पर स्कूल में उनकी संख्या भी लड़कों के बराबर पहुंच सकती हैं।