फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old man died after grandson death at bilaspur.

पोते को अंतिम विदाई देकर दादा ने भी तोड़ा दम

Sat, 19 Dec 2015 11:09 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
old man died after grandson death at bilaspur.

सड़क हादसे में हुई पोते की मौत का बुजुर्ग दादा को ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दो दिन के भीतर दो मौतों से पूरा गांव गमगीन हो गया है। यह दर्दनाक घटना हिमाचल के बिलासपुर की है। यहां घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत रोहिण गांव में पोते की वाहन दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत का सदमा दादा सहन नहीं कर पाए। पोते की मौत के सदमे में दादा ने प्राण ही त्याग दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहिण गांव के भ्यातर में बुधवार रात को वाहन दुर्घटना में 24 वर्षीय सुनील दत्त की मौत हो गई थी। वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से घर जा रहा था। रोहिण के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। वीरवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद सब लोग घर लौट आए थे।

विज्ञापन

पोते को विदाई देने के बाद दादा ने भी तोड़ा दम

old man died after grandson death at bilaspur.

सुबह मृतक सुनील दत्त के दादा श्याम सिंह ने भी उसे अंतिम विदाई दी। वह 72 वर्ष के थे। मगर वह अपने पोते की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए। वीरवार रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनका अपने दादा से बेहद लगाव था। राज कुमार, सोहन लाल, जय सिंह और पप्पू ने बताया कि सुनील अपने दादा को बहुत ही प्यार करता था।

दादा श्याम सिंह का भी अपने पोते से गहरा लगाव था। दादा अपने पोते की शादी करवाना चाहता था। सुनील के लिए वह लड़की भी तलाश रहे थे। शुक्रवार को सतलुज नदी किनारे बुजुर्ग श्याम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। दादा और पोते की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है। मल्यावर पंचायत समिति सदस्य संतोष गौतम ने दादा और पोते की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed