{"_id":"61573f4f8ebc3e08fa1a1b5b","slug":"old-man-awarded-in-shimla-shimla-news-sml3858333140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों ने ताजा कीं पुराने दिनों की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों ने ताजा कीं पुराने दिनों की यादें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में मनाया वृद्धजन दिवस, हेल्पेज इंडिया ने आयोजित किया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हेल्पेज इंडिया ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर्षोल्लास से मनाया। विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
कार्यक्रम को लेकर उत्साहित बुजुर्गों ने शेरो-शायरी और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और अनुभव साझा भी किए। आधुनिक युग के सामाजिक माहौल में बुजुर्गों के प्रति परिजनों की उपेक्षा और अनादर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एनएचएम के मिशन डायरेक्टर हेमराज बेरुवा ने कहा कि परिवार, समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बुजुर्गों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना सभी का कर्त्तव्य है।
हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश ने बताया कि बुजुर्गों का कोविड टीकाकरण, बेहतर स्वास्थ्य, आय, अधिकार और गरिमा को लेकर संस्था अभियान चला रही है। बुजुर्गों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें पेंशन तथा आजीविका के अवसर मुहैया करवाने की दिशा में तेजी से प्रयास आगे बढ़ाए जा रहे हैं। कहा कि हेल्पेज इंडिया देश में असंगठित क्षेत्र के बुजुर्गों को बिना किसी शर्त 2000 रुपये प्रतिमाह की यूनिवर्सल पेंशन मुहैया करवाने की सरकार से पैरवी कर रही है।