फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   oil stock finished oil stock finished

Shimla News: शहर के गोदामों में सरसों तेल का स्टॉक खत्म

Sun, 23 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
oil stock finished oil stock finished
राशन लेने आए लोगों ने डिपुओं में संचालकों पर जताया रोष
विज्ञापन

कहा, अब बाजारों से महंगी दरों पर करनी होगी खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के गोदामों में सरसों तेल का स्टाॅक खत्म हो गया है। इस वजह से शहर के राशन डिपुओं में सरसों तेल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। कुछ डिपो ही ऐसे बचे हैं जहां पर सरसों तेल उपलब्ध है। यह तेल भी एपीएल वालों का है। ऐसे में अन्य लोग जो राशन लेने के लिए डिपुओं में आ रहे हैं, उन्हें अधूरा राशन लेकर ही लौटना पड़ रहा है।
शिवरात्रि का त्योहार आ रहा है। इस दौरान सरसों तेल की खपत ज्यादा होती है। ऐसे में जब रविवार को राशन की खरीदारी करने आए लोगों को आटा, चावल, चीनी, नमक तो मिला, लेकिन सरसों तेल नहीं दिया गया। पूछने पर कहा गया कि सरसों तेल का गोदामों में ही स्टॉक नहीं है। शहर के बस स्टैंड, लोअर बाजार, संजौली, लक्कड़ बाजार समेत आसपास के इलाकों में डिपुओं में कई लोगों ने संचालकों को इस दौरान खूब खरी खोटी सुनाई। संजौली के दीपेंद्र, लक्कड़ बाजार के उमेश और अमर सिंह ने बताया कि पहले ही तीन-तीन महीनों से तेल नहीं मिल रहा था। अब जब सरसों तेल आया है तो वह भी खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि सरकार और विभाग को चाहिए कि पर्याप्त मात्रा में इसे उपलब्ध करवाए। अब हमें दोबारा से बाजारों से महंगी दरों पर इसकी खरीदारी करनी होगी।
विज्ञापन

इनसेट
शहर में 40 से अधिक राशन डिपो
शिमला। शहर के भीतर 40 से अधिक राशन डिपो हैंं। इन डिपुओं से करीब 26 हजार से अधिक राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाता है। अब स्थिति यह है कि शहर के चुनिंदा राशन डिपुओं में ही सरसों तेल बचा है और यह कोटा भी एपीएल वालों का है। इनकी संख्या कम है शायद इस वजह से यह स्टॉक बचा है। बताया जा रहा है कि यह स्टॉक तो केवल इन्हीं कार्ड धारकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed