फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Officers and employees will learn the tricks of advanced metering.

Shimla News: अफसर व कर्मचारी सीखेंगे एडवांस मीटरिंग के गुर

Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees will learn the tricks of advanced metering.
शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी की नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिल्ली स्थित टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के लर्निंग सेंटर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में भेजा है। इसको लेकर सोमवार को सभी प्रतिभागी दिल्ली पहुंच गए और इसके बाद उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो गया। बिजली बोर्ड के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी आरडीएसएस के तहत आधुनिक बिजली वितरण व्यवस्था से जुड़ी तकनीकों की जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर, हमीरपुर, नादौन-बड़सर और कुल्लू क्षेत्र से अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया है। वहीं स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण के लिए शिमला, बड़सर, नगरोटा बगवां, जोगिंद्रनगर और कुल्लू से अधिकारियों की टीम भेजी है। यह टीम करीब तीन दिनों तक प्रशिक्षण लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article