फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Odd-even formula ends at rohtang.

रोहतांग में ऑड-ईवन का फार्मूला खत्म, बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल

Tue, 03 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Tue, 03 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Odd-even formula ends at rohtang.
रोहतांग दर्रा में ट्रैफिक के लिए लागू ऑड-ईवन का फार्मूला 3 मई से समाप्त हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रा आरपार करने वाले मुसाफिरों के लिए राहत भरी खबर है। रोहतांग दर्रा में ट्रैफिक के लिए लागू ऑड-ईवन का फार्मूला 3 मई से समाप्त हो गया है। मंगलवार से अब रोहतांग दर्रा होकर दोनों तरफ से एक साथ ट्रैफिक चलनी आरंभ हो जाएगी है।

विज्ञापन


अब बड़े वाहनों के लिए भी रोहतांग दर्रा खुल गया है। हालांकि बाइकर्स को अभी यहां चलने की अनुमति नहीं है। पिछले दो दिनों तक रोहतांग दर्रा को ट्रैफिक लिए बंद रखने के बाद सीमा सड़क संगठन ने सड़क को चौड़ा करते हुए 3 मई से ट्रैफिक फिर से बहाल करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


मढ़ी तथा कोकसर स्थित बचाव चौकियों की ओर से लाहौल आने एवं जाने वाले सभी चौपहिया वाहनों को, मौसम के अनुसार दोनों तरफ आवागमन की अनुमति दी जाएगी। दो पहिया वाहनों को बचाव चौकियों ने आवागमन की अनुमति नहीं दी है। भारी वाहनों को पहले गुलाबा से छोड़ा जाएगा एवं उनके कोकसर पहुंचने पर ही मनाली की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को कोकसर से मनाली की तरफ छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि दो दिनों के बीच संगठन ने राहनीनाला और रोहतांग के बीच सड़क के दोनों किनारों पर खड़ी बर्फ की दीवारों को काटकर सड़क चौड़ी कर दी है। इस बीच दो दिनों तक रोहतांग में ट्रैफिक पर पूरी तरह पाबंदी रही। इधर, रोहतांग से ऑड-ईवन फार्मूला हटने और दोनों तरफ से छोटे वाहनों की आवाजाही को मंजूरी मिलने से जनजातीय क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है।


जिप सदस्य रिगजिन समफेल हायरपा ने कहा कि इससे आम लोगों के साथ मरीजों और जरूरतमंदों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उधर, डीसी लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने कहा कि मंगलवार से रोहतांग दर्रा पर दो तरफा आवाजाही रहेगी, लेकिन बाइकर्स को आवागमन की अनुमति नहीं है। भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed