{"_id":"7e81e9c0c267d509840dd2c69dc8167d","slug":"oath-cermony-at-jcb-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी स्कूल में नई स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी स्कूल में नई स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Apr 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के जेसीबी पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पार्थ सूद को हेड ब्वॉय और शिविका को हेड गर्ल पद की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
स्कूल की प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा ने स्कूल की नई स्टूडेंट काउंसिल को पद की शपथ ग्रहण करवाई। इसके साथ ही काउंसिल ने पदभार संभाल लिया है।
स्कूल की प्रधानाचार्य सरोजनी बंसल ने इस मौके पर सभी काउंसिल में शामिल किये छात्रों को पदभार संभालने पर बधाई दी और कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य को पूरा करें और स्कूल को आगे बढ़ने में सहयोग करें।
विज्ञापन
इन्होंने भी ली शपथ
इस कार्यक्रम में स्कूल के बने सदन के कैप्टन और वाइस कैप्टन को भी शपथ दिलवाई गई। इनमें यामिनी, बबलू, सहिल, सुविधि, अभिनव, ऋषभ हंसा, स्वाति शामिल थे।
वहीं, सोनाली और मीनाक्षी को कल्चरल हेड, विनायक और ऋषभ को अनुशान हेड और वाइस, सेम्यूल और नकीब आलम को स्पोर्टस हेड, आदित्य और आकश को स्मार्ट क्लास हेड, प्रबलीन कौर और दीपिका को इको क्लब हेड और वाइस हेड बनाया गया।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंध निदेशिका मुशल मल्होत्रा ने इस मौके पर सभी काउंसिल में चुने गये छात्रों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।