फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Number of tourists doubled in Manali, enjoying snowfall in Koksar-Sissu

Tourist: मनाली में दोगुना हुई पर्यटकों की संख्या, कोकसर-सिस्सू में ले रहे बर्फबारी का आनंद

Fri, 16 Dec 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 08:06 PM IST
सार

मनाली में पर्यटकों की चहल-कदमी बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। क्रिसमस और नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
Number of tourists doubled in Manali, enjoying snowfall in Koksar-Sissu
कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष और क्रिसमस से पहले मनाली में पर्यटकों की चहल-कदमी बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। क्रिसमस और नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। नववर्ष और क्रिसमस का जश्न मनाली के लिए मनाली पैक होने लगी है। होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा हो रहा है। बाहरी राज्य से रोजाना मनाली पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर रही है। इसके अलावा करीब 100 लग्जरी बसें भी पर्यटकों को लेकर रोजाना मनाली पहुंच रही हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि 20 दिसंबर के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार बूम पर आएगा। पर्यटक अटल टनल रोहतांग के साथ कोकसर व सिस्सू में बर्फबारी को खूब आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। नववर्ष पर होटलों में विशेष प्रबंध किए जाएंगे। क्रिसमस पर भी डीजे और कुल्लवी नाटी आदि का आयोजन कर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। उससे पहले ही मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों को लें तो इन दिनों मनाली में एक हजार से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताह यहां आने वाले वाहनों का आंकड़ा 500 से 600 था। इसके अलावा इन दिनों दिल्ली से पर्यटकों को लेकर लगभग सौ लग्जरी बसें भी पहुंच रही है। होटल संचालकों की मानें तो नववर्ष और क्रिसमस पर मनाली में पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मनाली होटलियर एसोसिएशन के चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए मनाली में पर्यटकों की ठीकठाक भीड़ जुटेगी। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस औक्टा ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी हो रही है। क्रिसमस और नववर्ष के लिए अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। होटलों में करीब 50 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं।

नववर्ष और क्रिसमस पर मनाली में पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में यातायात समस्या विकराल हो सकती है। कानून एवं यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। तीन रिजर्व बटालियन की आलाधिकारियों से मांग की गई है। जल्द ही तीन बटालियन के करीब 90 जवान मनाली में मोर्चा संभालेंगे।-हेमराज वर्मा, डीएसपी मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed