फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Number of Congress ticket seekers reached 312 in Himachal, 10 contenders for Shimla urban seat

HP Congress: हिमाचल में 312 पहुंची कांग्रेस का टिकट चाहने वालों की संख्या, शिमला शहरी सीट के लिए 10 दावेदार

Wed, 31 Aug 2022 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Aug 2022 12:12 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शिमला शहरी सीट के लिए पूर्व पार्षद और कांग्रेस के पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, पार्षद आनंद कौशल, प्रदेश सचिव संजीव कुठियाला, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर ने आवेदन किया।

विज्ञापन
Number of Congress ticket seekers reached 312 in Himachal, 10 contenders for Shimla urban seat
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी बनने के लिए अभी तक 314 आवेदन हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया के चौथे दिन 150 आवेदन हुए। अभी तक शिमला शहरी सीट के लिए सबसे अधिक 10 दावेदार आवेदन कर चुके हैं। बुधवार और गुरुवार को भी ई मेल या सादे कागज के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर बुधवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शिमला शहरी सीट के लिए पूर्व पार्षद और कांग्रेस के पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, पार्षद आनंद कौशल, प्रदेश सचिव संजीव कुठियाला, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर ने आवेदन किया। शिमला ग्रामीण से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सलाहकार हरीकृष्ण हिमराल ने आवेदन किया। सरकाघाट से युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने भी शिमला में आवेदन किया। उधर, पूर्व विस उपाध्यक्ष अमीचंद के बेटे पुरुषोत्तम कालिया ने हमीरपुर सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन


पुरुषोत्तम कालिया हमीरपुर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष हैं। मनोनीत पार्षद देवीदास शहंशाह, पार्षद राधा रानी के बेटे मोहित चौधरी, नीलम ठाकुर, राजकुमार ने भी आवेदन किए हैं। मंडी सीट से प्रदेश प्रवक्ता डॉ. जेके आजाद ने आवेदन किया है। इन्होंने छात्र राजनीति के दौरान जयराम ठाकुर को हराया था। दो महिला दावेदारों महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिंकू चंदेल ने सरकाघाट और सदर क्षेत्र के लिए पार्षद एवं अधिवक्ता अल्कनंदा हांडा ने भी आवेदन किए हैं। मंडी सदर के लिए अधिवक्ता आकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, लाभ सिंह ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। नाचन क्षेत्र से नरेश चौहान, संजू डोगरा, करसोग से जगत राम, सहित पूर्व सीपीएस मनसा राम के बेटे महेश राज ने आवेदन किया है। सुंदरनगर से तीन बार पार्षद रहे नरेश सेन ने आवेदन किया है। सराज से कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, बल्ह से पूर्व मंत्री रहे पीरु राम चौधरी के पुत्र पूर्व जज महंत राम चौधरी ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


विधायकों और पूर्व विधायकों को भी करना होगा आवेदन
टिकट के लिए विधायकों और पूर्व विधायकों के आवेदनों को लेकर दिए अपने बयान से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पलट गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को पार्टी टिकट के लिए आवेदन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए आवेदन निशुल्क रखे गए हैं, इसलिए  प्रत्याशी के लिए पार्टी टिकट को आवेदन करना अनिवार्य बनाया गया है। प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि हाईकमान ने सभी प्रत्यशियों, विधायकों, पूर्व विधायकों को भी पार्टी टिकट के लिए आवेदन अनिवार्य बनाया है।  प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने पार्टी टिकट आवेदन के लिए अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक तय की है। प्रत्याशी अपना आवेदन ईमेल या सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed