{"_id":"645649ac1f3e91918400e8cf","slug":"nta-neet-exam-2023-in-shimla-ten-exam-centres-biometric-attendance-of-candidates-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2023: राजधानी के 10 केंद्रों में कल 3862 छात्र देंगे नीट, बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET 2023: राजधानी के 10 केंद्रों में कल 3862 छात्र देंगे नीट, बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी
Sat, 06 May 2023 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 May 2023 06:24 PM IST
सार
परीक्षार्थियों को वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड और एक पास पोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र ले जाने की ही अनुमति होगी। हर परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में पूरी तरह से चैकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
NEET UG
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) रविवार को देश भर में और विदेशों में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट करवाएगी। शिमला में जिले भर के विद्यार्थियों के लिए स्थापित किए गए दस केंद्रों में 3,862 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र में डेढ़ बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाई जाएगी। परीक्षा में एनटीए के तय किए गए नियमों के अनुसार ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड और एक पास पोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र ले जाने की ही अनुमति होगी। हर परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में पूरी तरह से चैकिंग की जाएगी। तय ड्रेस कोड के साथ ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के लिए शनिवार को सिटी कोआर्डिनेटर विदु प्रिया चक्रवर्ती ने सेंट थॉमस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों के प्रधानाचार्य केंद्र अधीक्षकों की बैठक बुलाकर उन्हें परीक्षा संचालन संबंधित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में सेंट थॉमस शिमला, सेंट एडवर्ड, डीएवी ल्क्कड़ बाजार, डीएवी न्यू शिमला, सरस्वती पैराडाइज संजौली, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल, कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी नवबहार, चैप्सली भराड़ी, दयानंद पब्लिक स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली के प्रधानाचार्य शामिल हुए। परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक होगी। परीक्षार्थी को 1:30 बजे तक हर हाल में अंदर प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन