फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NSUI workers protest against Kangana Ranaut in Manali Himachal Pradesh

मनाली: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कंगना के घर के बाहर लगाए गेट वेल सून के नारे

Sat, 13 Nov 2021 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Nov 2021 09:07 PM IST
सार

मनाली के सिमसा स्थित कंगना रणौत के घर कार्तिकेय निवास के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के घर के बाहर फूल लगाकर उनके बयान पर शांति का संदेश देते हुए कड़ी निंदा की। ‘कंगना गेट वेल सून’ के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
NSUI workers protest against Kangana Ranaut in Manali Himachal Pradesh
कंगना रणौत के घर के बाहर प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के विवादित बयानों के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। हाल में पद्मश्री मिलने के बाद अभिनेत्री ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को मनाली के सिमसा स्थित कंगना रणौत के घर कार्तिकेय निवास के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के घर के बाहर फूल लगाकर उनके बयान पर शांति का संदेश देते हुए कड़ी निंदा की। ‘कंगना गेट वेल सून’ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


एनएसयूआई के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक अजीत शर्मा ने कहा कि देश का अपमान सहन नहीं होगा। किसी भी व्यक्ति को स्वतंत्रता सेनानियों पर नकारात्मक टिप्पणी करने का हक नहीं है। कहा कि जल्द अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उनको मिला पद्मश्री सम्मान भी वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने शहीद क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान किया है। वहीं, बीते शुक्रवार को मनाली थाना में कंगना के खिलाफ कांग्रेस की महिला नेता विद्या नेगी शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं। इस दौरान सौरभ शर्मा, अंकुश ठाकुर, चिराग शर्मा, चिराग धीमान, ऋषभ शर्मा, गौरव, शिवांश गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कंगना के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का केस : डॉ. राजेश
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने डीजीपी संजय कुंडू से अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। कहा कि कंगना कह रही हैं कि हमें 1947 में आजादी भीख मांग कर मिली। कंगना का यह बयान आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। कंगना का बयान देशद्रोह के दायरे में आता है। कांग्रेस इस सबंध में डीजीपी को पत्र भी लिखेगी। 


प्रेस बयान में डॉ. राजेश ने कहा कि पद्मश्री एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह राष्ट्र के उन लोगों को मिलता है, जिन्होंने किसी कार्य में महारत हासिल की हो या समाज भलाई का कोई अतुलनीय कार्य किया हो। कंगना को भी यह सम्मान मिला तो उन्हें इसकी गरिमा भी बनाए रखनी चाहिए थी। भारत सरकार को कंगना से पद्मश्री वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed